चंबा रोजगार कार्यालय बालू में कंपनी द्वारा आयोजित साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी।संवाद
कैंपस इंटरव्यू में 20 युवाओं ने लिया हिस्सा, छह को मिली नौकरी
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय परिसर में निजी कंपनी की ओर से आयोजित साक्षात्कार में 20 युवाओं ने भाग लिया। इनमें महज छह युवा ही कंपनी की ओर से चयनित किए गए हैं। गौरतलब है कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा में समय-समय पर निजी कंपनी बेरोजगार युवाओं के लिए साक्षात्कार का आयोजन करती है। बेरोजगारी का दंश झेल रहे बेरोजगार युवा भी इन साक्षात्कार में भाग लेते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय में निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि निजी कंपनी द्वारा छह युवाओं का चयन किया गया है। संवाद