फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डोगरा बाजार मार्ग पर 20 मिनट लगा रहा जाम

विज्ञापन
चंबा में डोगरा बाजार के पास लेगा वाहनों का जाम
विज्ञापन
चंबा। शहर के मुख्य चौक से लेकर डोगरा बाजार मार्ग पर शनिवार दोपहर को यातायात जाम हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इतना ही नहीं, स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे वाहन भी इस जाम में फंस गए। 20 मिनट तक इस जाम को खुलवाने के लिए वहां कोई यातायात कर्मी नहीं पहुंचा। वाहन चालकों ने अपनी सूझबूझ से जाम को खुलवाया। जाम में फंसे लोगों रमेश कुमार, दीपक, मनोज कुमार, आशू, सुनील और केवल ने बताया कि दोपहर के समय स्कूली बच्चाें को लेकर डोगरा बाजार मार्ग से वाहन गुजरते हैं। ऐसे में वहां जाम लगने से स्कूली बच्चों सहित अन्य राहगीर काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें