फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिरदर्द की दवा के लिए भी लग रही 20 किमी की दौड़

Sat, 20 Apr 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाया स्वास्थ्य उपकेंद्र आज कबूतरों का बसेरा बन गया है। इसमें दवाई देने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

सिरदर्द की दवा लेने के लिए भी लोगों को 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। डलहौजी विस क्षेत्र की भांदल पंचायत के प्रियुंगल के उप स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दस साल से ताला लटका है। इस ताले को खुलवाने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग नाकाम रहे हैं। क्षेत्र की 500 लोगों की आबादी की सुविधा के लिए यह उप स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था। चंद दिन सुविधाएं मिलने के बाद आज यहां कबूतरों की गुटरगूं की आवाज ही सुनाई देती है।
लाखों खर्च कर बनाए उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन में स्टाफ तैनात नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि भवन होने के बावजूद उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। दस साल पहले तत्कालीन विधायक ने जब इस स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया था तो लोगों में इस बात को लेकर खुशी थी कि अब उन्हें हल्की बीमारी के इलाज की दवाई लेने के लिए किहार का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन के कुछ माह बाद ही वहां से फार्मासिस्ट को ट्रांसफर कर दिया गया। अब न तो वहां कोई फार्मासिस्ट है और न ही कोई अन्य स्टाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान हेम राज चंदेल, रमेश कुमार, टेक चंद, मनोज कुमार, सुरेंद्र, भाग चंद और योगराज ने बताया कि ग्राम पंचायत भांदल के प्रियुंगल और लंगेरा वार्ड की 500 आबादी इस स्वास्थ्य उपकेंद्र के दायरे में आती है। छोटे बच्चों से लेकर गर्भवती के टीकाकरण को लेकर लोग इसी स्वास्थ्य उपकेंद्र में जाते हैं, लेकिन केंद्र पर ताला लटका होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की है कि यहां स्टाफ की तैनाती की जाए। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि इस बाबत सरकार को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही सरकार वहां स्टाफ की तैनाती कर सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें