निजी भूमि में उगाए अफीम के 192 पौधे बरामद
तुन्नूहटटी (चंबा)। एएनटीएफ कांगड़ा की टीम ने गंडियार गांव में गुप्त सूचना पर दबिश के दौरान निजी भूमि पर उगाए अफीम के 192 पौधे बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एएनटीएफ कांगड़ा की टीम को सूचना मिली कि गंडियार गांव के बबलू राम ने निजी भूमि पर अफीम की खेती की हुई है। इस सूचना पर एएनटीएफ कांगड़ा की टीम ने गंडियार गांव में व्यक्ति की निजी भूमि पर दबिश देकर खेतों में उगाए गए अफीम के 192 पौधे बरामद किए। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच करने में जुटी हुई है। संवाद