फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों से गुलजार हुआ खज्जियार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। डलहौजी-खज्जियार मार्ग बहाल होने के बाद खज्जियार पर्यटकों से गुलजार हो गया है। बड़ी संख्या में सैलानी यहां की वादियों का नजारा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय कारोबार भी चमक गया है। वहीं कारोबारियों और छोटे दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मंगलवार को वाया लक्कड़मंडी होकर काफी संख्या में पर्यटक खज्जियार पहुंचे। पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे। लोनिवि ने एक दिन पहले मार्ग से बर्फ हटाकर इसे बहाल कर दिया था। मगर मार्ग पर फिसलन होने से पर्यटक गाड़ी को मार्ग पर चलाने से कतरा रहे थे। इसको देखते हुए लोनिवि ने फिसलने वाले स्थानों पर मिट्टी बिछाकर वाहन चालकों की समस्या का समाधान कर दिया है। खज्जियार के लिए ज्यादातर पर्यटक डलहौजी से आते हैं। क्योंकि वाया चंबा उन्हें लंबा सफर तय करना पड़ता है। इसलिए पर्यटक डलहौजी खज्जियार मार्ग बंद होने पर खज्जियार नहीं पहुंच पाते। मंगलवार को जैसे ही खज्जियार में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी। लोगों के चेहरे खिल उठे। पर्यटक भी खज्जियार की हसीन वादियों का नजारा देखने के लिए आनंदित दिखे। स्थानीय लोगों ने उपरोक्त मार्ग को बहाल करने के लिए लोनिवि का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें