फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहो ने जीता क्रिकेट स्पर्धा का खिताब

विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबला पुलिस टीम और साहो के बीच में खेला गया। इसमें साहो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 116 रन बनाए। इसमें मोहित ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस की टीम 114 रनों पर सिमट गई। इसके चलते साहो की टीम ने मात्र दो रनों से मिंजर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम को मुख्यातिथि ने 31000 रुपये और उपविजेता टीम को 21000 रुपये का नकद इनाम देकर नवाजा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें