फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेट पंचायत में जंगल में आग लगाते दो पकड़े, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में आग लगाते दो पकड़े, केस दर्ज
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के तहत आती बनेट पंचायत के समीप स्थित जंगल में दो लोगों को वनों में आग लगाते पुलिस टीम ने धर दबोचा है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसडीएम भटियात बचन सिंह ने की है। गौरतलब है कि जिला में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बीते तीन-चार दिन से वनों में आग लगने के काफी मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बनेट पंचायत के समीप स्थित जंगल में दो लोगों को आग लगाते समय पकड़ा है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि इस तरह के मामलों को जन सहभागिता से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि आग लगाते समय दो लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने समस्त लोगों से आह्वान किया है कि अगर वनों को आग लगाते कोई व्यक्ति दिखता है तो उसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें