फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर मंदिर कमेटी ने शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
Lord Shiva - फोटो : File Photo
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। साहो चंद्रशेखर मंदिर कमेटी ने शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता कमेटी के प्रधान अदीप चौणा ने की। बैठक के दौरान शिवरात्रि पर्व मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें सभी सदस्यों ने सुझाव दिए। सदस्यों ने कमेटी की बैठक में कहा कि मंदिर परिसर और आसपास के दायरे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर में स्वच्छ वातावरण मिल सके। इसके अलावा शिवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। इसको लेकर मंदिर में कानून व्यवस्था होना भी जरूरी है। कॉमरेड रत्न चंद ने सुझाव देते हुए कहा कि साहो में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए साहो के लिंक मार्गों की हालत में सुधार होना आवश्यक है। इसके लिए भी कमेटी को कड़े कदम उठाने चाहिए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अदीप चौणा ने बताया कि सभी सदस्यों की राय लेकर ही शिवरात्रि पर्व की व्यवस्था की गई है। कमेटी ने श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा दी जाएगी। मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगती है। इसमें बुजुर्गों को परेशानी होती है। इसको देखते हुए उनके लिए अलग से कतारों की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर कमेटी कोषाध्यक्ष जयप्रकाश, यशपाल, सुनील महाजन, पवन, जयराम ठाकुर, जग्गो राम, योगराज, चुनी लाल, राजेंद्र, पवन हांडा, पंडित ईश्वरी शर्मा और दीपक शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें