अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर में बुधवार को मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्या परिणीता बड़ोत्रा ने की। अभियान 29 जनवरी से शुरू हुआ था, जिसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने प्रण लिया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित भी करेंगे। इस दौरान जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। रैली से विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य परिणीता बड़ोत्रा ने कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से स्वच्छ रहने और वातावरण को भी साफ रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अंकिता, कनिका और मामला ने क्रमश: पहला दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में दिशांत ने पहला, महेश्वर ने दूसरा, जबकि तुषार ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेेेखन प्रतियोगिता में अंकित और तुषार क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।