अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर बाइक स्किड होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान पहाड़ सिंह पुत्र लोजन सिंह निवासी गांव उखड़ेली डाकघर राख के रूप में हुई है। वह विनोद कुुमार की बाइक में सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान बकाणी पुल के पास बाइक स्किड हो गई। इससे बाइक में सवार व्यक्ति नीचे गिर गया। दुर्घटना में पहाड़ सिंह को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बाइक स्किड होने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। मगर घायल ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने से मना किया है। इसके चलते चालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।