फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उटीप में ढांक से गिरने पर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत उटीप में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। यह वाक्या घटना वीरवार देर शाम की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र चमारू राम गांव बुंदियाड़ी डाकघर उटीप तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों के भी बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों ने किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण रोजाना की तरह अपना कार्य पूरा करके घर जा रहा था लेकिन जैसे ही वह घर के समीप पहुंचा तो उसका पांव फिसल गया और खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान अन्य लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। शव को खाई से पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एसपी डॉ. मोनिका ने घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें