फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास पहाड़ी दरकने से हुआ अवरूद्घ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास पहाड़ी दरकने से अवरुद्ध
विज्ञापन

मार्ग के बंद होने से कल्हेल के दोनों ओर लगी रही वाहनों की लंबी कतारें
सात घंटों तक मार्ग में वाहनों के साथ फंसे रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा/चांजू(चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास पहाड़ी दरकने से बुधवार सुबह बाधित रहा। मार्ग के अवरुद्ध होने से चंबा से तीसा की तरफ कूच करने वाले यात्रियों, वाहन चालकों की कल्हेल के पास लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि, मौके पर मौजूद वाहन चालकों ने सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाकर दो पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को सुचारु किया। मगर पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की वजह से पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद लोनिवि की मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंची। उन्होंने मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करने का कार्य आरंभ कर दिया। गौरतलब हो कि विस क्षेत्र चुराह में होने वाली मूसलाधार बारिश ने लोनिवि के लाखों बहाकर रख दिए हैं। बारिश के चलते बार-बार उपमंडल तीसा के अधीन आने वाले कुछेक मार्गों पर यातायात बाधित भी हो रहा है। मार्गों के बाधित होने की सूचना मिलते ही लोनिवि की मशीनरी और लेबर ने मार्गों को यातायात के लिए सुचारु करवा दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल नामक स्थान पर पहाड़ी दरकने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इसे बाद में यातायात के लिए सुचारु करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें