फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोल पाई सरकार

विज्ञापन
doctor - फोटो : demo pics
विज्ञापन

नेक सिंह ठाकुर

विज्ञापन

साहो (चंबा)। प्रदेश में भले ही सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं ग्रामीणों को मुहैया करवाने के दावे करती आई हो। मगर हकीकत में जिला की कई ऐसी पंचायतें है जहां स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे है। ग्राम पंचायत अठलूंई को आदर्श पंचायत का तमगा मिला है। मगर यहां स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं है। इसके चलते ग्रामीणों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र साहो और चंबा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि वह इस बारे में कई बार मांग सरकार से कर चुके हैं। मगर कोरे आश्वासन के सिवा ग्रामीणों को आज दिन तक कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि नेता यहां हर बार चुनावों के दौरान पहुंचकर स्वास्थ्य केंद्र खोलने का आश्वासन देते हैं। मगर चुनाव जीतने के बाद यहां की समस्याओं को हल करना जरूरी नहीं समझते। ग्रामीण राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, भीम सैन, उत्तम दास, बिमला देवी, उत्तमा देवी, राजेंद्र कुमार, मदन लाल, पुष्पा देवी, चंपा देवी, अक्षय कुमार, अशोक कुमार, रंजीत, कमल कुमार, देसराज, प्रवीण कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि यहां अगर स्वास्थ्य केंद्र खुलता है तो गांव ककरी, गुणु, त्रिठा, समैला, छिगला, कालू, द्रेबड़, खग्गा, डगोला और चलोगा की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पवन नैयर से मांग की है कि पंचायत में जल्द से जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। ग्राम पंचायत अठलूंई की प्रधान पुन्नो देवी ने बताया कि इस बारे वह सरकार से कई बार मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक सरकार की ओर से यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोला है। इससे बीमार लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधि प्रस्ताव दें। इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। ताकि यहां स्वास्थ्य केंद्र खुल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें