अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी(चंबा)। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बाथरी में लाइनों के रख-रखाव और मरम्मत कार्य के चलते दो फरवरी को डलहौजी, कोटी, बैरा स्यूल, चमेरा, बकलोह और बाथरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड बाथरी के सहायक अभियंता सुनंदन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुबह दस बजे से पांच बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।