फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर चंबा में भाजपा की हैट्रिक

विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
पंकज सलारिया
चंबा। सोमवार को आए नतीजों के बाद चंबा सदर से भाजपा ने जहां जीत की हैट्रिक लगाई तो वहीं घर वापसी के बाद भाजपा प्रत्याशी पवन नैयर के सिर आखिरकार जीत का सेहरा सज ही गया। इससे पहले वर्ष 2007 और 2012 के चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी रहे बाल कृष्ण चौहान ने दो बार लगातार चुनाव जीता था। मगर 2017 के चुनावों में उनका टिकट काटकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पवन नैयर को भाजपा हाईकमान ने दिया। पवन नैयर ने सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर को 1879 मतों से हराकर भले ही अपना जीत का खाता खोला। मगर पवन की इस जीत के साथ सदर चंबा से भाजपा की हैट्रिक भी बन गई। गौरतलब है कि सदर से कांग्रेस की यह लगातार तीसरी हार है। वर्ष 2007 व 2012 में भी कांग्रेस को यहां से हार मिली थी। सदर से खोई प्रतिष्ठा को बचाने के लिए कांग्रेस ने चुनावों से पहले पूर्व मंत्री हर्ष महाजन को चंबा का प्रत्याशी बनाने में सहमति जाहिर की थी। मगर हर्ष महाजन ने चंबा से दूरी बनाई और चुनावी शंखनाद होने के बाद नीरज नैयर को टिकट दिया। हालांकि हर्ष महाजन ने नीरज के पक्ष में चंबा में दो दिन आकर चुनाव प्रचार किया। हर्ष ने चंबा सदर की जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी। मगर भाजपा की हैट्रिक को हर्ष महाजन का दो दिवसीय तूफान प्रचार भी नहीं रोक पाया। मसलन पवन की पहली जीत के साथ भाजपा ने सदर में जीत की हैट्रिक लगा ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें