फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिली पेंशन

विज्ञापन
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कल्याण मंच शाखा चंबा की बैठक का आयोजन पुराने बस स्टैंड में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कल्याण मंच के अध्यक्ष दीवान चंद ठाकुर ने की। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के पदाधिकारी और सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बैठक में कल्याण मंच की विभिन्न समस्याओं और मांगों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम पैंसठ वर्ष की आयु पूरी कर चुके परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर महीने पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है। पिछले तीन माह से उन्हें पेंशन नहीं मिली है। इसके चलते सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि हर माह पेंशन का भुगतान पहली तारीख को किया जाए। साथ ही पेंशन का हर माह भुगतान हो। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए। पदाधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडिकल बिल भी करीब दो साल से लटके हैं। इसके अलावा कुछ कर्मचारी ऐसे है जिन्हें सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन तक नहीं लगी है। वहीं जीपीएफ को लेकर पदाधिकारी राज्यपाल से भी मिल चुके हैं। मगर अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। कल्याण मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। ताकि उन्हें राहत मिल सके। बैठक में शक्ति प्रसाद, चतरो राम, सुनील, अश्वनी, गंगु राम, गोपाल, सुखदेव, प्रकाश, मनोहर लाल शर्मा, बिशन चंद, सोभिया राम, रत्न सिंह, टेक चंद, देशराज, रमेश, भिल्लो राम और माधोराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें