महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पांगी विस क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों ने सोमवार को अपना नामांकन भरा। कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी ने परचा दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा आजाद उम्मीदवार ललित ठाकुर ने शक्ति प्रदर्शन के बाद नामांकन भरा। ललित ठाकुर ने भाजपा से टिकट का आवेदन किया था। मगर भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके चलते उन्होंने आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। नामांकन भरने से पहले उन्होंने रैली निकाली और जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ काफी संख्या मे समर्थक मौजूद रहे। वहीं भाजपा के कवरिंग कैंडीडेट अशोक सांख्यान ने भी परचा दाखिल किया। इस तरह भरमौर से छह प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। जिनका फैसला जनता करेगी।