फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के लिए 13 सेक्टरों में अधिकारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। रक्षा बंधन और श्रावण माह के पहले सोमवार को पवित्र मणिमहेश यात्रा का आगाज हो गया। प्रशासनिक स्तर पर यात्रा के 13 पड़ावों पर सेक्टर अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए। अधिकारी और कर्मचारी यात्रा समाप्त होने तक रोस्टर के मुताबिक अपनी सेवाएं देंगे। सोमवार को रक्षाबंधन के दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डल झील में आस्था की डुबकी लगाई। रक्षाबंधन के बाद मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा पर चंबा आ रहे हैं। इस बार गर्म न्हौण होने के कारण श्रद्धालु काफी तादाद में यात्रा पर आ सकते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस को विभिन्न पड़ावों पर तैनात किया जा चुका है। इसके अलावा यात्रा में रेस्क्यू टीम भी अपनी सेवाएं देंगी। उधर, एडीएम विनय धीमान ने बताया कि मणिमहेश यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जा चुके हैं। यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर कोई कमी नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें