फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द को बिगाड़ रहे मुख्यमंत्री : हंसराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुराह में आपसी सौहार्द को खराब करने का काम कर रहे हैं। ये बात चुराह विधायक हंसराज ने जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुराह मामले में बयान जारी कर आग में घी डालने जैसा काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वयोवृद्घ हो चुुके हैं। ऐसे में अब उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। चुराह में अध्यापकों के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई और एफआईआर की प्रति की मांग को लेकर ही अध्यापक और लोग सड़कों पर उतरे थे। चुराह में घटित हुई घटना सांप्रदायिक दंगा नहीं है। जिलाधीश चंबा और एसपी चंबा के प्रयासों से ही ये मामला सुलझा है। उन्होंने कहा कि चुराह में अध्यापकों के साथ हुई मारपीट हज कमेटी के एक बड़े सदस्य की शह पर हुई है। उनके मुख्यमंत्री से सीधे संबंध हैं। लोगों का आंदोलन सांप्रदायिक नहीं बल्कि एक व्यक्ति विशेष के खिलाफ था। रैली में हिंदू, मुस्लिम और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल थे। पूरे प्रकरण में आरएसएस और बीजेपी का कोई भी लेना-देना नहीं है। कहा कि मामले में एसडीएम और डीएसपी की कार्रवाई संदिग्ध थी। इस कारण अब उन्हें इस मामले से हटा दिया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस व्यक्ति विशेष पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें