फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में पुराने रेट पर होंगे सभी टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) चंबा की बैठक मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में हुई। अध्यक्षता उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने की। बैठक में सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में 2017-18 के लिए 2 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। इसे अस्पताल में फर्नीचर खरीदने सहित अन्य जरूरी कार्यों पर खर्च किया जाएगा। डीसी सुदेश मोख्टा ने कहा कि जिला में कोई भी लैब एमबीबीएस के बिना नहीं चलेगी। इसके लिए सीएमओ की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी जिला में सभी निजी लैब का निरीक्षण करेगी। बिना एमबीबीएस से चल रही लैबों पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य वस्तुओं की जांच को लेकर भी एक कमेटी बनाई गई है। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा का डोनेशन अकाउंट खोलने को लेकर निर्णय लिया गया। खाते में जमा होने वाले पैसे का इस्तेमाल मरीज की सुविधा के लिए किया जाएगा। खाते का शुभारंभ करने के लिए उपायुक्त चंबा ने 5100 रुपये का दान किया। अस्पताल की लैब में मरीजों के पुराने रेट पर ही सभी टेस्ट होंगे। इसमें किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। उपचाराधीन मरीजों के बर्तन धोने के लिए हरेक वार्ड में उचित व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और रेडियोग्राफर की अतिरिक्त नियुक्ति करने के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा सहित अन्य अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें