चंबा के भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान माथा टेकते श्रद्धालू।संवाद
तेलका (चंबा)। भलेई माता मंदिर में तीसरे नवरात्र पर बुधवार को 1,800 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। सुबह मंदिर के पुजारी डॉ. लोकी नंद शर्मा ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर में आना जारी रहा। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गर्भ गृह में कतारों में श्रद्धालुओं को खड़े करके बारी-बारी भेजा जा रहा है। मंदिर कमेटी के प्रधान कमल ठाकुर ने बताया कि नवरात्र में जिले के कोने-कोने से श्रद्धालु माता के मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। पानी की मंदिर में उचित व्यवस्था की है। यदि कोई जातर मंदिर आती है और लोगों को खाना बनाने की जरूर पड़ती है तो उनके लिए किचन भी है।