फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बतोट गांव में दुकान से पकड़ी 18 पेटी अवैध शराब

Fri, 03 May 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के बतोट गांव में पुलिस ने किराना की दुकान से 18 पेटी शराब पकड़ी है।
विज्ञापन

दुकानदार काफी समय से किराना की दुकान में अवैध शराब बेच रहा था। इसकी भनक लगते ही पुलिस दुकान में छापा मारकर मौके पर 18 पेटी अवैध शराब जब्त की। दुकानदार पवन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने इन दिनों विशेष अभियान छेड़ा है। इसमें उन सभी ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है, जहां अवैध शराब बेचने की शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें