भरमौर (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय भरमौर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 25 जून तक बीए एवं बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए 175 आवेदन मिल चुके हैं। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। जिन विद्यार्थियों ने अभी आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। विद्यार्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करने और समय रहते आवेदन करने की अपील भी की गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई 2026 से नियमित कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों को समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी कक्षाओं में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद