फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालक ने मनमर्जी करते हुए न्यू बस स्टैंड में सामान सहित उतारी महिला यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खत्री सभा की बैठक अध्यक्ष डॉ. एनके पुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला चंबा में पार्किंग की बिगड़ती समस्या पर विचार-विर्मश किया गया। पुरी ने बताया कि जिला मुख्यालय में केवल पुराने बस अड्डे में ही पेड-पार्किंग का प्रावधान है और यहां पर भी गाड़ी पार्क करने का मन मुताबिक किराया लिया जा रहा है। हरेक गाड़ी से 60 रुपये निश्चित किराया वसूला जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग समय के अनुसार निर्धारित किराया न वसूलने की शिकायत बार-बार सामने आ रही है। इस मनमाने बर्ताव के कारण शहर वासियों व पर्यटकों में जिला प्रशासन के प्रति रोषहै। खत्री सभा ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और पार्किंग का किराया निर्धारित समय के अनुसार ही वसूला जाए। पुरी ने कहा कि चंबा में आने वाले यात्रियों के प्रति एचआरटीसी बसों के ऑन ड्यूटी स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। जिला प्रशासन के आदेशानुसार सुबह सात बजे से पहले व शाम को सात बजे के बाद आने-जाने वाली लंबी दूरी की बसें सवारियों को लेने व उतारने पुराने बस अड्डे आएंगी। उपरोक्त आदेशों की अवहेलना की शिकायत एक महिला यात्री द्वारा बाकायदा खत्री सभा के अध्यक्ष से भी की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार 17 मार्च को वह चंडीगढ़ से चंबा सुबह 5 बजकर दस मिनट पर पहुंची। बस के परिचालक ने सभी यात्रियों को नए बस अड्डे पर ही बस से उतरने के लिए कहा। जिस पर महिला यात्री ने परिचालक व चालक को प्रशासन के उपरोक्त आदेश से अवगत करवाया। लेकिन, दोनों ने महिला यात्री की बात को अनसुना करते हुए वहीं पर उतार दिया। नतीजतन, महिला यात्री को अपने सारे सामान के साथ न्यू बस स्टैंड पर ही रुकना पड़ा। लंबी दूरी की बस के चालक-परिचालक द्वारा महिला को बीच राह में बस से उतार देना महिला सुरक्षा के प्रति लापरवाही व जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है। खत्री सभा ने जिला प्रशासन से इस संदर्भ में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। जिससे लंबी दूरी की बसों में सफर तय कर चंबा पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें