फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैहरा के समीप लुढ़की बोलेरो, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गैहरा के समीप एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा वीरवार को हुआ। घायलों की पहचान बल्ली राम पुत्र प्रताप चंद गांव लूणा, रिंकू पुत्र ऊधो गांव लूणा और चैन सिंह पुत्र प्रेम लाल गांव चाचियां डाकघर छतराड़ी के रूप में हुई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों गाड़ी से सीमेंट लेकर लूणा की तरफ जा रहा थे। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खोया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चूड़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें