जेबीटी पद के लिए काउंसलिंग आज
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ओबीसी (ऑरथो) कोटे के तहत जेबीटी अध्यापक का एक पद भरा जाएगा। इसके लिए काउंसलिंग 31 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे उपायुक्त कार्यालय चंबा में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेबीटी का एक पद ओबीसी ऑरथो श्रेणी के तहत भरा जा रहा है।