सड़क का डंगा धंसने से जीप लुढ़की, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर बाथरी के पास सड़क का डंगा धंसने से पिकअप जीप सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति को काफी चोट आई है। घायल की पहचान मनोज पुत्र होशियारा राम निवासी गांव बनिया डाकघर बाथरी के रूप में हुई। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अब उसकी हालत में काफी सुधार है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।