अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विकास खंड मैहला की सुनारा, ब्रेही, लोथल पंचायतों के बागवानों के लिए बागवानी विभाग (विकास खंड मैहला) की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सलोहर में किया गया। प्रशिक्षण शिविर में उद्यान विभाग के विषय वस्तुवाद विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद शाह और उनके साथ उद्यान प्रसार अधिकारी डॉ. मनोहर लाल, शिव कुमार, एचडीपी परियोजना के सामाजिक विशेषज्ञ शिव चंद शिरकत की। डॉ. शाह और डॉ. मनोहर ने बागवानों को विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में और सेब के बगीचे में करवाए जाने वाले कार्य जैसे ट्रेनिंग, प्रूनिंग, ग्राफ्टिंग और बडिंग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर 50 से अधिक बागवानों को प्रूनिंग कैंची, स्प्रे दवाइयां और उद्यान कार्ड वितरित किए गए। इस शिविर में चंद्रभूषण भूतपूर्व जिला परिषद सदस्य और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।