फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीकोठी स्कूल में डेपुटेशन के सहारे 80 बच्चों की पढ़ाई

विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। भले ही सरकार ने स्कूलों का दर्जा बढ़ा दिया है। मगर स्टाफ की कमी के चलते इन स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवीकोठी में जमा एक और दो की कक्षाएं तो शुरू हो गई हैं। मगर अभी तक विद्यार्थी अध्यापकों के इंतजार है। इसके चलते स्कूली छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मुुताबिक स्टाफ की तैनाती करने के बारे वह कई बार आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक सरकार ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार स्कूल का दर्जा वर्ष 2017 में सरकार ने बढ़ाया था। वर्तमान में आर्ट्स संकाय में दोनों कक्षाओं के कुल अस्सी बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। मात्र डेपुटेशन पर एक अध्यापक तैनात किया गया है। इससे अब स्कूली छात्र-छात्राओं को नाममात्र की शिक्षा मुहैया हो रही है। ग्रामीण परसराम, रूपलाल, ज्ञान चंद, बिमला देवी, पुष्पा देवी, लोकिन्द्र कुमार, रमेश कुमार, अमित कुमार, ममता देवी, सुरेखा देवी, चुन्नी लाल, सुरेश कुमार, रणवीर सिंह और प्रकाश चंद का कहना है कि स्कूल में स्टाफ की कमी के चलते छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कतें पेश आ रही है। उन्होंने बताया कि इस बारे वह कई बार सरकार से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक स्टाफ की तैनाती नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द स्कूल में स्टाफ की तैनाती की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। स्थानीय पंचायत प्रधान उषा देवी ने बताया कि इस बारे वह कई बार विभाग से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक स्टाफ की तैनाती नहीं हो पाई है। इससे स्कूली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सरकार रिक्त पदों को भरेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें