फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों में नहीं भरें नर्सों के रिक्त पद तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सों के पदों को नहीं भरा तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

जिला एसोसिएशन चंबा की इकाई ने प्रदेश सरकार को दस दिन की दी मोहलत
नर्सों ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन, खाली को पदों को भरने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला नर्सिस एसोसिएशन चंबा का प्रतिनिधिमंडल पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चंबा मेडिकल कॉलेज में खाली नर्सों के पद भरने की मांग की है। ताकि नर्सों पर अतिरिक्त काम का बोझ कम हो सके। संघ ने कहा है कि अगर दस दिन के भीतर मामले में सकारात्मक पहल सरकार नहीं करती है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार और कॉलेज प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई अध्यक्ष इंदु चौणा ने की। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में मेडकिल कॉलेज चंबा मेें डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ओटी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। मगर अभी तक स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों को नहीं भरा गया है। इसके कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय में एक नर्स वार्ड में उपचाराधीन सौ से भी अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। ज्ञापन के माध्यम से नर्सों ने सरकार से स्टाफ नर्सों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। साथ ही कार्यरत नर्सों को आवासीय सुविधा प्रदान करने की भी वकालत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें