अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा पुलिस ने शनिवार को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर 13 लोगों के चालान काटे हैं। इनसे 1000 रुपये जुर्माना वसूला गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना कानूनन अपराध है। शनिवार को पुलिस ने शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों में दबिश देकर धूम्रपान करने वालों के चालान काटे हैं।