फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली क्षेत्र में फिर भूकंप के झटके

विज्ञापन
भूकंप
विज्ञापन
होली (चंबा)।
विज्ञापन

होली क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के झटकों से लोग फिर दहशत में आ गए। शाम 4: 53 बजे भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। ग्रामीणों चमन सिंह, योग राज, कमल कुमार, चेत सिंह, सुरेंद्र, मान सिंह, अजय कुमार, रविंद्र और हंसराज ने बताया कि होली क्षेत्र में पिछले माह भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। शुक्रवार को दोबारा भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग सहम गए। डर के मारे लोग घरों से निकलकर खुले स्थान की ओर भागे। नायब तहसीलदार होली गिरधारी लाल ने बताया कि होली में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें