फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदला में एक साल से तीन हैंडपंप खराब

विज्ञापन
हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुखरी (चंबा)। ग्राम पंचायत कंदला में लगे तीन हैंडपंप खराब होने से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार पंचायत ढणोता गांव में लगे दो हैंडपंप करीब एक साल से खराब पड़े हैं। इसके अलाव मउआ गांव में लगा हैंडपंप भी करीब आठ माह से खराब है। इस कारण सात सौ की आबादी को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार, बृज मोहन, नवल किशोर, तेज सिंह, पुन्नू राम, कमल किशोर, कैलाश चंद, काकू, सुरजीत, महिंद्र, यशपाल, विनोद कुमार और राहुल ने बताया कि उनके गांव में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति होती है। इसके चलते ग्रामीण हैंडपंप पर निर्भर रहते है। मगर हैंडपंप खराब होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि कंदला में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करवाया जाए। अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। हैंडपंप लगाने वाली कंपनी से संपर्क किया गया है। जल्द हैंडपंप ठीक करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें