फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोतरी में अंजलि, राहुल रहे अव्वल

विज्ञापन
file photo - फोटो : file photo
विज्ञापन
किहार (चंबा)। जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में पैरा माउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल किहार का प्रदर्शन अति प्रशंसनीय रहा। कनिष्ठ वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंजलि और राहुल पठानिया ने पहला स्थान झटका। वैज्ञानिक क्रियाकलापों में अरशद मोहम्मद ने पहला स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वरिष्ठ वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राहुल ठाकुर और तनीषा खान ने दूसरा और गणित ओलंपियाड में रियाज मागरा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पैरामाउंट स्कूल के प्रधानाचार्य यूनिय मलिक ने बताया कि बच्चों का जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें