फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सात सितंबर तक चलेगी 91 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया तीन से सात सितंबर तक पुलिस मैदान बारगाह में चलेगी। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के चलते तीन सितंबर को रोजगार कार्यालय तीसा, सुंड़ला व पांगी के पुरुष अभ्यर्थी, चार सितंबर को रोजगार कार्यालय चंबा के तहत पंजीकृत पुरुष अभ्यर्थी, पांच सितंबर को रोजगार कार्यालय चुवाड़ी, डलहौजी व भरमौर के पुरुष अभ्यर्थी व छह सितंबर को जिला चंबा के समस्त रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत महिला आवेदक शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण में भाग लेंगे। पुलिस महकमे की ओर से अभ्यर्थियों को कॉल लेटर संबंधित पुलिस थाना से लेने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिला में पुलिस आरक्षियों के 81 पद भरे जाने हैं। इनमें 59 पद पुरुष, 15 पद महिला व सात पद आरक्षी चालक के हैं।
विज्ञापन

एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि तीन से सात सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें