फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियाणी चौकी से काहलो इंड तक मार्ग बना तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कियाणी (चंबा)। कियाणी चौकी से लेकर काहलो इंड तक बना लिंक मार्ग बरसात में तालाब बना हुआ है। सड़क पर बारिश का पानी एकत्रित हो जाने से स्कूली बच्चों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि पांच किलोमीटर दूरी वाले इस मार्ग पर बारिश के बाद हर बार जगह-जगह पानी एकत्रित हो जाता है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग को दुरुस्त करने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग से मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग ने इस लिंक मार्ग को दुरुस्त करने के प्रयास शुरू नहीं किए हैं। पंचायत प्रधान चंपा देवी, उप प्रधान सुरजीत जंदरोटिया और ग्रामीणों राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, बिमला देवी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, रणवीर सिंह आदि ने बताया कि इस मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। ऐसे में बारिश के बाद यह मार्ग तालाब में तबदील हो जाता है। इस लिंक मार्ग से स्कूली विद्यार्थी भी आवाजाही करते हैं। बारिश का पानी सड़क पर होने के चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं की वर्दी भी खराब हो जाती है। इस लिंक मार्ग का लाभ पंचायत के गांव कियाणी, चौकी, राजनगर, पुखरी, द्रबड़ा की आबादी को मिलता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क की मरम्मत की जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि इसके बारे में जानकारी है। जैसे ही बजट की व्यवस्था होगी, मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें