चंबा। जिले में बारिश और बर्फबारी के कारण परिवहन निगम के 17 रूट बंद रहे। इसमें पालमपुर-होली, पालमपुर- धुलारा, चंबा-साच, चंबा-जुम्हार अगाहर, चंबा-शक्तिदेहरा, चंबा-साहो-लग्गा, चंबा-गागला, चंबा-बलेरा, चंडी देवी, सिद्धकुंड मानी, सिहुंता, बाट, कुन्ना, टिकरी, भल्ला और नगोड़ी आदि रूट शामिल है। रूट बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि भारी बारिश के चलते कई सड़कें बंद हैं, जिसके चलते 15 बसें 17 रूटों पर नहीं जा पाईं हैं। संवाद