फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के चलते देवीकोठी में क्षतिग्रस्त खेत व बगीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चुराह उपमंडल के तहत पंचायत देवीकोठी में कुछ दिन पहले हुए भारी हिमपात से सेब के बगीचों और किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही खडोला नाला पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पिछले एक महीने से बर्फबारी होती रही है। इस कारण पेड़ पौधों को नुकसान हुआ है। यहां तक कि पशुओं के लिए चारा भी खत्म हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक खडोला नाला में पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्राम पंचायत टेपा, देवीकोठी से होकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवीकोठी का रुख करने वाले स्कूली बच्चों की दिक्कतें बढ़ गई है। कुल मिलाकर भारी बर्फबारी ने चुराह में तबाही ही मचा दी है। पूर्व प्रधान चतर सिंह, मोती लाल, रिसालू राम, जसा राम, नंदू राम, हरि लाल, तेज सिंह, किशोर कुमार, कमल कुमार और किशन चंद ने बताया कि उनके पास मक्की तो है, मगर इसे पिसवाने के लिए वह चक्की तक नहीं जा पा रहे है। लोगों के घरों में अब खाने पीने की वस्तुएं भी खत्म होने लगी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पांगी घाटी की तरह यहां भी राशन की आपूर्ति की हेलिकॉप्टर से की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें