फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से नहीं लग पाई सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से पेंशन न लगने पर भड़के सेवानिवृत्त कर्मी
विज्ञापन

परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच की बैठक में उठाए मुद्दे
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने एक साल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन न लगाने पर रोष जताया। साथ ही सरकार से आग्रह किया गया कि जल्द पेंशन शुरू करवाई जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिवान चंद ठाकुर ने कहा कि पेंशन न लग पाने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, वे इसके बारे में कई बार आग्रह कर चुके है लेकिन अभी तक सरकार की ओर से पेंशन की व्यवस्था नहीं की गई है। पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन लगाई जाए। इसके अलावा सरकार से कर्मचारियों के डीए और ग्रेच्युटी का भुगतान करने की मांग भी उठाई गई। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि जीपीएफ का भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार और निगम से मांग की है कि मंच की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। बैठक जिला मुख्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष दिवान चंद ठाकुर ने की। इसमें कार्यकारिणी पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें