फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व स्क्रब टायफस से बचने के लिए बरतें सावधानी:डॉ विनोद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में इकट्ठा न होने दें पानी
विज्ञापन

डेंगू और स्क्रब टायफस से बचाव के लिए बरतें सावधानी : डॉ. विनोद
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा में डेंगू के दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एहतियात बर्तने की सलाह दी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि डेंगू और स्क्रब टायफस जैसी बीमारी से लोग सावधानी बरतकर बच सकते हैं। ये दोनों बीमारी मच्छर और पिस्सु के काटने से होती हैं। जो गंदगी और झाड़ियों में पनपते हैं। लोगों को अपने घरों के आसपास गंदा पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। घर के आसपास जहां पर अनावश्यक घास और झाड़ी लगी हो, उसे काट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ज्यादातर बीमारियों का शिकार बनते हैं। गांव में लोग मवेशियों के चारे के लिए पहाड़ों पर घास काटते हैं। घास काटते समय हाथ में दस्ताने होना आवश्यक है। ताकि घास में पलने वाला पिस्सु उन्हें काट न सके। वहीं घर के आसपास गंदा पानी भी इकट्ठा न होने दें। गंदे पानी में डेंगू का मच्छर पैदा होता है। अगर लोग घर में साफ-सफाई का माहौल रखेंगे, तो डेंगू का मच्छर पैदा ही नहीं होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह उपरोक्त सावधानियां को बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें