फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में धूमधाम से मनाया गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव शुक्रवार को जिलाभर में धूमधाम से मनाया गया। मोहल्ला अर्जुन नगर चंबा में गुरु पर्व के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कीर्तन दरबार भी सजाया गया। इस दौरान गुरदासपुर से आए रागी जत्थे ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। दोपहर दो बजे से शाम पांच तक गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। रात को आठ से दस बजे तक कीर्तन दरबार सजा। इसके उपरांत अरदास और आतिशबाजी की गई। इससे पहले बुधवार को श्री अखंड पाठ शुरू हुआ और वीरवार दोपहर एक बजे से मोहल्ला अर्जुन नगर से जनसाली तक नगर कीर्तन भी निकाला गया। इस दौरान काफी संगत की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, दूसरी ओर जनसाली मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारे में शुक्रवार को सुबह के समय रागी जत्थों की ओर से गुरु की अरदास की गई। दोपहर बाद मोहल्ले में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें शहर के अलावा आसपास के गांवों से लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें