चंबा। चरस के साथ पकड़े गए महिला और पुरुष को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां पर उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। बुधवार को पुलिस ने एक महिला और पुरुष को ओबड़ी मोहल्ला में 968 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि दोनों आरोपियों का पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।