फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफ की राशि न निकलने से लटकी युवक की शादी

विज्ञापन
Tension - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। लोक निर्माण विभाग में तैनात कर्मचारी ने विभाग पर ईपीएफ की राशि न देने का आरोप लगाया है। कर्मचारी का कहना है कि उसे बेटे की शादी करने के लिए ईपीएफ के लिए आवेदन किया था। मगर विभाग इस राशि को देने में आनाकानी कर रहा है। इस वजह से कर्मचारी बेटे की शादी नहीं कर पा रहा है। विभाग में कोई सुनवाई न होने पर आखिरकार कर्मचारी ने उपायुक्त से गुहार लगाई है। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए बेलदार शरीफ मोहम्मद निवासी गांव साला डाकघर भलेई तहसील सलूणी जिला चंबा ने बताया कि उसकी बेटे की शादी कुछ ही दिन के बाद है। उसे इसके लिए तीन लाख रुपये की आवश्यकता है। मगर लोक निर्माण विभाग मंडल सलूूूणी ईपीएफ की राशि नहीं दे रहे है। शरीफ मोहम्मद ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि इस बारे संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएं। ताकि उसकी ईपीएफ की राशि उसे मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें