फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंपेक्ट इलेवन स्टार ने चौगा को हराया

विज्ञापन
क्रिकेट डेमो फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तरेला (चंबा)। तेलका में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन मैच खेले गए। इसमें पहले मैच में इंपेक्ट इलेवन स्टार की टीम ने चौगा टीम को हराया। जबकि दूसरे क्रिकेट मैच में सालवां की टीम ने सेरी की टीम को मात दी। वहीं प्रतियोगिता के तहत हुए तीसरे क्रिकेट मैच में जय गढ़ माता खिल की टीम ने डीएसटी की टीम को हराया। इस प्रतियोगिता का आयोजन विकास सांस्कृतिक दल तेलका मौड़ा और इंपेक्ट पब्लिक स्कूल तेलका करवा रहा है। मंगलवार को हुए प्रतियोगिता के तहत हुए पहला मुकाबला इंपैक्ट इलेवन स्टार और चौगा के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंपेक्ट इलेवन स्टार की टीम ने 10 ओवरों में 95 रन बनाए। इसमें अनिल ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ से मोहम्मद भुट्टो ने नाबाद 30 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौगा की टीम ने मात्र 50 रनों पर ही सिमट गई और यह मैच इंपेक्ट 11 स्टार ने 45 रनों से जीत लिया। दूसरा मैच सालवां और सेरी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सालवां की टीम ने 10 ओवर में 140 रन बनाए। इसमें पंकज ने सर्वाधिक 76 रनों का योगदान दिया। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरी की टीम 99 रनों पर ही ढेर हो गई। इस तरह से सालवां की टीम ने 41 रनों से जीत दर्ज की। तीसरा मैच जयगढ़ माता खिल और डीएसटी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जयगढ़ माता खिल टीम ने 10 ओवरों में 89 रन बनाए। इसमें अमित ने सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया। वहीं निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसडी की टीम मात्र 63 ही रन सिमट गई। जय गढ़ माता खिल 26 रनों से मैच जीता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें