फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चार किमी दूर, डंडी क्षेत्र की बेटियां शिक्षा से महरूम

विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : Source
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका (चंबा)।
डंडी क्षेत्र में माध्यमिक पाठशाला न होने के कारण क्षेत्र की बेटियां पढ़ाई से महरूम रह रही हैं। हालत यह है कि बेटियों को पांचवीं की कक्षा चार किलोमीटर दूर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका जाना पड़ता है। ऐसे में अभिभावक बेटियों को इतनी दूर स्कूल भेजने से कतराते हैं। इस वजह से बाड़का और सेरी की बेटियां पांचवीं के बाद आगे की पढ़ाई करने से महरूम रह जाती हैं। हैरानी इस बात की है कि क्षेत्र के ग्रामीण पिछले बीस वर्षों से सुंडला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला डंडी का दर्जा बढ़ाकर मिडल स्कूल बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन से लेकर नेताओं से गुहार लगा चुके हैं। मगर उन्हें हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है। स्कूल का दर्जा न बढ़ने के चलते स्थानीय लोगों में काफी रोष है। स्थानीय निवासी चमन लाल, जगदीश कुमार, पृथ्वी राज, जर्म सिंह, मदन लाल, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, आशिक अली, शहजाद मोहम्मद, सुरेंद्र कुमार, बालम राम, अनीस खान और चैन लाल ने बताया कि वर्तमान में पांचवीं कक्षा पास करने के बाद नौनिहालों को माध्यमिक शिक्षा के लिए यहां से चार किलोमीटर दूर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका जाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि अभिभावक लड़कों को पांचवीं से आगे पढ़ने के लिए तेलका भेज देते हैं। मगर लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए तेलका भेजने से घबराते हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि डंडी स्कूल को स्तरोन्नत किया जाए। इस स्कूल का दर्जा बढ़ने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को फायदा मिलेगा और क्षेत्र की बेटियां शिक्षा से महरूम भी नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें