फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक स्किड, दंपति घायल

विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर करोड़ी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दंपति घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार नरेश पुत्र प्यार चंद निवासी गांव माधी डाकघर कोटी पत्नी संगीता के साथ बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान करोड़ी के पास उनकी बाइक स्किड हो गई। इससे दंपति सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में दोनों के सिर और मुंह में चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बाइक स्किड होने से दंपति घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें