फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजना ऑनलाइन करने का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खंड चंबा के केंद्रीय मुख्य शिक्षकों की मासिक गोष्ठी का आयोजन वीरवार को किया गया। अध्यक्षता खंड समन्वयक चमन सिंह ठाकुर ने की। इसमें केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को सभी प्राथमिक पाठशालाओं की विद्यालय विकास योजना शीघ्र ऑनलाइन करने का आग्रह किया गया। इसके अलावा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सूचना उपलब्ध करवाने को भी कहा गया। गोष्ठी में ड्रॉप आउट बच्चों की सूचना उपलब्ध करवाने के बारे में भी आह्वान किया गया और सभी स्कूलों की ग्राम शिक्षा पंजिका अपडेट करने की बात कही गई। गोष्ठी में केंद्रीय मुख्य शिक्षक शिवदयाल, हेम राज कपूर, कंचन बिज, निर्मल ठाकुर, सरिता ठाकुर, मस्त राम, अविनेश ठाकुर, कैलाश चंद, जाफर खान, संसार चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें