फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतराड़ी-महासू सड़क पर खर्च होंगे साढ़े तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि छतराड़ी से महासू तक बनने वाली संपर्क सड़क के निर्माण पर 3 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली इस सड़क से इलाके के अनेक गांव लाभान्वित होंगे। वन मंत्री ने यह बात मंगलवार को छतराड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करने के बाद जनसभा में कही। ठाकुर सिंह भरमौरी ने बताया कि इस राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सभी आधारभूत जरूरतों को मुहैया करने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में यह सुविधाएं राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण काउंसिल द्वारा तय मानकों के अनुरूप उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के जरिए कंप्यूटर और फिटर ट्रेड का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जाएगा ताकि वे रोजगार हासिल कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि कूंर पंचायत की संपर्क सड़क को पक्का करने के लिए एक करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। सड़क को पक्का करने का काम जल्द शुरू होगा। वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इससे पूर्व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुनील नाथ ने वन मंत्री, सावित्री भरमौरी और जिला परिषद सदस्य एवं सचिव प्रदेश कांग्रेस समिति अमित भरमौरी को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर गद्दी कल्याण बोर्ड सदस्य चमन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अमित भरमौरी और मैहला पंचायत समिति उपाध्यक्ष दलीप राणा और पूर्व प्रधान सरणदास में भी अपने विचार रखे। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) राहुल चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मनीष सहगल, वनमंडलाधिकारी संजीव शर्मा के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें