फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नवमी पर भद्रकाली मंदिर में 1600 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Mon, 19 Oct 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भलेई माता मंदिर में नवरात्रों को लेकर माता के दर्शन करने के लिए लोगों की लाईन।संवाद
विज्ञापन
तेलका(चंबा)। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर भद्रकाली माता मंदिर भलेई में 1600 श्रद्धालुओं ने माथा टेककर माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने माता के दर्शन किए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार ठाकुर ने बताया कि नवमी पर करीब 1600 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में भक्तों की अच्छी आवाजाही रही। श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने से बाजार में भी रौनक देखने को मिली। दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने से दुकानदारों को अच्छा कारोबार हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें