रोजगार कार्यालय चंबा में साक्षात्कार के दौरान मौजूद बेरोजगार और अन्य अधिकारी।
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें दो निजी कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधि 170 पद भरने के लिए युवाओं के साक्षात्कार लेने पहुंचे थे।
परिसर साक्षात्कार में 29 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। साक्षात्कार से पहले युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग की। साक्षात्कार में वर्धमान कंपनी में छह युवाओं का चयन हुआ। सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए दस युवा चयनित किए गए। यह जानकारी कार्यवाहक जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के बाद चयनित युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर दिए गए। वहीं, वीरवार को रोजगार उप कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार होंगे। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे बढ़-चढ़ कर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लें। संवाद